About-us


### संगठन के विचार आज के परिवेश में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर काबू पाने के लिए मात्र एक ही प्रबल रास्ता है। वह यह है कि विश्व शांति मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा निर्धारित नियमों एवं सिद्धांतों को अनुसंधान, संशोधन, विद्वता, ज्ञान, सूझ-बूझ और उनके व्यावहारिक प्रयोग के माध्यम से समझना और अपनाना। आज के दौर में भ्रष्टाचार, गुंडई और दबंगई के आगे सच खामोश और झूठ हावी हो गया है। परंतु ऐसे कठिन दौर में भी गरीब, मजलूम एवं असहाय लोगों के सामाजिक, मौलिक तथा संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए विश्व शांति मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जांबाज सिपाही निष्पक्षता के साथ निडर होकर गुंडागर्दी, दबंगई तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। विश्व शांति मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का विशाल परिवार समय की परिस्थितियों को समझते हुए पूर्ण ऊर्जा, समर्पण और निष्ठा के साथ मानवता की सेवा के लिए अपने समय, साधन एवं सामर्थ्य को समर्पित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, एकजुट होकर विश्व शांति मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के विराट परिवार का सदस्य बनें और मानवाधिकारों की रक्षा करते हुए पीड़ितों को वैधानिक एवं कानूनी तरीके से न्याय दिलाने में अपना योगदान दें। भारतीय समाज में एक अलग पहचान और प्रतिष्ठा स्थापित करें तथा संस्था के संदेशों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाएं, जिससे जन-जन के जीवन में एक सकारात्मक एवं क्रांतिकारी परिवर्तन आ सके। **साथियों!** राह संघर्ष की जो चलता है, सच में वही संसार को बदलता है। जो काली रातों से जंग जीत जाता है, सुबह सूरज बनकर वही निकलता है। फिर किरण चाहे सूर्य की हो या फिर आशा की, जीवन के सभी अंधकार मिटा देती है। **राष्ट्रीय चेयरमैन/अध्यक्ष** **विश्व शांति मानवाधिकार सुरक्षा संगठन**आज के दौर में भ्रष्टाचार, गुंडई और दबंगई के आगे सच खामोश और झूठ हावी हो गया है। परंतु ऐसे कठिन दौर में भी गरीब, मजलूम, असहायों के सामाजिक, मौलिक, तथा संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ के जाबांज सिपाही तठस्तता के साथ निडर होकर गुंडागर्दी, दबंगई, तथा भ्रष्टाचारियों पर कानून की नकेल लगाने में सफल हो रहे है। मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ परिवार के रूप में फैले अनगिनत परिजन समय की विषमता को समझते हुए इस संधिकाल में पृर्ण ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर समय व साधन से निर्मित होकर मानवता की सेवा के लिए सब कुछ अर्पित करने के लिए समर्पित है। आइए एक जुट होकर मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ के विराट परिवार का सदस्य बनकर मानव अधिकारों की रक्षा करते हुए पीड़ितों को वैधानिक व कानूनी तरीके से न्याय दिलाकर भारतीय समाज मे अपनी एक अलग प्रतिष्ठा कायम करें। और संस्था के संदेशों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाएं जिससे जन-जन के जीवन में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आये। साथियों राह संघर्ष की जो चलता है
सच मे वही ही संसार को बदलता है
जो काली रातों से जंग जीत जाता है
सुबह सूरज बनकर वहीं निकलता है
फिर किरण चाहे सुर्य की हो या फिर आशा की,
जीवन के सभी अंधकार मिटा देती है।
राष्ट्रीय चेयरमैन/अध्यक्ष मानवाधिकार संवैधानिक सुरक्षा संघ।

whats-icon WhatsApp विश्व शांति मानवाधिकार आपकी समस्या दर्ज करें Donate